फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अवैध खैर कटाई से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, आरोपी फरार

Wed, 18 Feb 2026 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। वन विभाग और स्थानीय पुलिस खैर की अवैध कटाई और परिवहन पर लगातार कार्रवाई के बावजूद रोक नहीं लग पा रही हैं। मंगलवार को वन विभाग की टीम ने डिंगा अंब इलाके में अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। वाहन में आठ क्विंटल खैर के लट्ठे लदे हुए थे। दरअसल, वन विभाग की सूचना मिली थी कि डिंगा अंब वन ब्लॉक में अवैध तरीके से खैर के पेड़ों की कटाई हो रही है।
विज्ञापन

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते वन विभाग की टीम ने ब्लॉक वन अधिकारी के नेतृत्व में मंगलवार तड़के मौके पर दबिश दी। वन विभाग की टीम को देखकर आरोपी खैर से लदे वाहन को छोड़ अंधरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। विभाग ने भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। इस कार्रवाई को रेंज अधिकारी मुनीष गुप्ता, ब्लॉक वन अधिकारी आशीष कुमार की टीम ने अंजाम दिया है। इसमें वन रक्षक नरेश कुमार, संजय सिंह, किशोरी लाल, तेज राम के अलावा सहायक सुनील कुमार भी टीम का हिस्सा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें