कठुआ। पुलिस ने कठुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नशा तस्कर को सात ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। मामला बीती बुधवार का है। पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान साहिल डोगरा निवासी वार्ड 8 कठुआ के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।