फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 28 Jan 2026 01:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के शिवानगर में संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। मामला बीते सोमवार का बताया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। थाना प्रभारी संदीप चिब से मिली जानकारी के अनुसार, प्राथमिक जांच में बुजुर्ग ने खुद को 12 बोर राइफल से गोली मारी है लेकिन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएनएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मृतक की पहचान अमरजीत सिंह पुत्र धन सिंह, निवासी अपर शिवा नगर वार्ड 16 के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें