जिला सत्र न्यायालय कठुआ में तिरंगा फहराकर सलामी लेते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायधीश संवाद
कठुआ। जिला न्यायालय परिसर में गणतंत्र दिवस पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया। सोमवार को आयोजित समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज के फहराने से हुई। इसे जिला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण पंडोह ने अन्य न्यायाधीशों की उपस्थित से फहराया। इसके बाद प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाया।
इस मौके पर विभिन्न स्कूलों से आई विद्यार्थियों की टुकड़ियों ने देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने भारतीय संविधान के महत्व और लोकतंत्र को मजबूत करने में नागरिकों की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। इसके बाद समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले लिटिल ऐंजल स्कूल, राजकीय हाई स्कूल पारलीवंड, डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय कुमार, मुंसिफ विरेन मगोत्रा और डीएलएसए सचिव उर्वशी रैना की मौजूदगी में प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर अतिरिक्त लोक अभियोजक राजेश शर्मा, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष वाईसी कटोच, वरिष्ठ अधिवक्ता और बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।