फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: टिंकरिंग लैब ने दी नई दिशा, देश सेवा के जज्बे ने पायुषी व साक्षी को कर्तव्य पथ तक पहुंचाया

Wed, 21 Jan 2026 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
गुजरू नगरोटा हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राएं साक्षी और पायूषी
विज्ञापन
मॉडल का प्रदेश स्तर पर लोहा मना चुकी पहाड़ी उपजिला बिलावर और हायर सेकेंडरी स्कूल गुजरु नगरोटा
विज्ञापन


कठुआ। स्कूलों में स्थापित अटल टिकंरिंग लैब (एटीएल) न केवल विज्ञान के छात्रों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को विकसित कर रही है बल्कि विद्यार्थियों को देश के लिए कुछ करने का जज्बा पैदा कर रही है। मॉडल का प्रदेश स्तर पर लोहा मना चुकी पहाड़ी उपजिला बिलावर और हायर सेकेंडरी स्कूल गुजरु नगरोटा की दो छात्राओं को कर्तव्य पथ पर विशेष रूप से गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। इसे लेकर पायुषी मगोत्रा और साक्षी ठाकुर काफी उत्साहित हैं।

दसवीं तक निजी स्कूल से पढ़ी दोनों छात्राओं ने अटल टिकरिंग लैब से लैस सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल गुजरु नगरोटा को सपनों और सोच को साकार करने के लिए चुना। छोटे-छोटे मॉडलों बनाने से शुरुआत की। नवाचार विचारों को नई दिशा देने का काम स्कूल की एटीएल लैब के प्रभारी जगदीप और शिवानी ने किया है। आठ विद्यार्थियों के ग्रुप ने दो बेहतर मॉडल-एंटी सुसाइड फैन और स्मार्ट एक्सीडेंट प्रिवेंशन सिस्टम फॉर हिल्ली कर्व ने उन्हें कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित करने का मौका मिला है। इस मॉडलों को विकसित करने के बाद दोनों छात्राएं अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक किफायती ड्रोन बनाने पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साधारण परिवारों से आने वाली दोनों छात्राओं को जब स्कूल प्रशासन से सूचना मिली तो अपने को गौरवान्वित महसूस कर रही है। उन्होंने बताया कि कर्तव्य पथ परेड में सीमित समय होने के चलते वे अपने मॉडल वहां प्रदर्शित नहीं कर सकते हैं। लिहाजा वे अपने-अपने मॉडल की विजुअल प्रस्तुति वीडियो बनाने में जुटी हुई हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस देख सके। पायुषी और साक्षी का कर्तव्य पथ के लिए चयन उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि टिंकरिंग लैब ने उन्हें सोचने, प्रयोग करने और असफलताओं से सीखने का मंच दिया जिससे आत्मविश्वास बढ़ा और बड़े लक्ष्य तय करने की प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें