कठुआ। बसोहली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सांदर गांव में एक 19 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने युवती की बिगड़ती हालत को देखकर उपचार के लिए उपजिला अस्पताल बसोहली में भर्ती करवाया गया। यहां डाॅक्टरों ने युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया है। यहां युवती का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार मामला शनिवार देर शाम का है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद