फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी की बेटी शीतल देवी ने वाणिज्य विषय में जम्मू संभाग में किया टॉप

Thu, 15 Jan 2026 12:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
शीतल ठाकुर का मुंह मीठा करवाते परिवार के सदस्य जागरूक पाठक - फोटो : 1
विज्ञापन
12वीं की परीक्षा में प्राप्त किए 96.4 प्रतिशत अंक
विज्ञापन



कठुआ। पहाड़ी उपजिला बनी की होनहार बेटी शीतल देवी ने वाणिज्य (कॉमर्स) विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जम्मू संभाग में पहला स्थान हासिल किया है। भंडार की रहने वाली और राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बनी की छात्रा ने न केवल परिवार का बल्कि पूरे बनी क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शीतल देवी ने यह कीर्तिमान 96.4 फीसदी अंक लेकर प्राप्त किया है।

शीतल देवी ने बताया कि जैसे ही बुधवार की सुबह 12वीं परीक्षा के परिणाम सामने आए तो देखा कि उसने पूरे संभाग में पहला स्थान मिला है तो उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। शीतल ने बताया कि उसने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। यह उसकी मेहनत, अनुशासन और लगन का ही परिणाम है। उसने बताया कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित संसाधनों में भी उसके अभिभावकों ने कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीतल देवी ने बताया कि वह भविष्य में भी वाणिज्य विषय में आगे की पढ़ाई करना चाहती और उसका लक्ष्य है कि वह बैकिंग क्षेत्र में काम करने की इच्छुक है। शीतल के पिता रोमेश ठाकुर बनी स्थित बाजार में एक दुकानदार हैं। उन्होंने बताया कि शीतल ने कभी भी शिकायत का कोई मौका नहीं दिया। वह शुरू से ही प्रत्येक परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करती है और इस बार भी कहती थी कि उसे अंक 90 फीसदी से अधिक आएंगे और हुआ भी ऐसा ही। उन्होंने बताया कि सुबह जैसे ही परीक्षा के परिणाम सामने आए और पता चला कि उसके पूरे संभाग में टॉप किया है तो उनको इसकी सबसे ज्यादा खुशी मिली। परिणाम के बाद इलाके के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने भी शीतल देवी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि शीतल देवी की सफलता पहाड़ी और दूरदराज क्षेत्रों की बेटियों के लिए एक प्रेरणास्रोत बनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें