कठुआ। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक डंपर को अवैध तरीके से खनन सामग्री परिवहन करते जब्त किया है। पुलिस ने सभी जब्त वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए भूविज्ञान और खनन विभाग को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार बसोहली और बिलावार इलाके में पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान दो-दो ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी बसोहली स्वर्ण सिंह मन्हास और थाना प्रभारी बिलावर जहीर मुश्ताक के नेतृत्व में की गई। इसके अलावा घाटी आउट पोस्ट के प्रभारी रजत कोतवाल के नेतृत्व में टीम ने अवैध खनन में शामिल एक डंपर पंजीकरण जेके08एन-8229 को जब्त किया जबकि अन्य कार्रवाई चड़वाल पुलिस बिना अनुमति खनन सामग्री परिवहन करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई कर जब्त किया है। संवाद