फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जहरीला पदार्थ निगले से एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई है, जबकि अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। पहला मामला राजबाग थाने के अंतर्गत गांव अमला का है। इसमें 22 वर्षीय डिंपल कुमार पुत्र बलदेव राज ने वीरवार सुबह संदिग्ध अवस्था में कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके चलते उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया था। बीती शुक्रवार रात 12 बजे के करीब युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार को पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, अन्य मामला शनिवार दोपहर का है। इसमें 32 वर्षीय विश्व प्रताप पुत्र जगदीश सिंह निवासी वार्ड 6 कठुआ ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है। जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें