कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में उच्च शिक्षा विभाग के दिशानिर्देश के अनुसार पौधरोपण अभियान चलाया गया। वीरवार को आयोजित इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने स्टाफ सदस्यों के साथ मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।
इसका उद्देश्य कॉलेज परिसर और आसपास के इलाकों में हरियाली को बढ़ावा देना था। अभियान का आयोजन कॉलेज प्राचार्य डॉ. संगीता सूदन के मार्गदर्शन और सपना देवी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने दो दर्जन से भी ज्यादा पौधों को रोपा। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ ग्रहण की गई। इस मौके पर विद्यार्थियों के अलावा स्टाफ सदस्यों डॉ. मोहिंदर नाथ शर्मा, डॉ. रूपाली जसरोटिया, प्रो. बिनती शर्मा आदि भी उपस्थित रहे। संवाद