फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सहार से उत्तरी वाया लोगेट सड़क निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। सहार से उत्तरी वाया लोगेट सड़क निर्माण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। वर्ष 2022 के अक्तूबर महीने में शुरू हुआ निर्माण कार्य डेढ़ साल में पूरा किया जाना था, लेकिन राशि के अभाव और समय पर सड़क के लिए उचित भूमि उपलब्ध न होने से पिछले छह से सात महीने से निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ था।
विज्ञापन


लोक निर्माण अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य को दोबारा बहाल कर दिया है। सड़क किनारे शेष बचे सुरक्षा दीवार के कार्य सहित नालियों का काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि बरसात का मौसम खत्म होने से पहले शेष कार्यों को पूरा करवा लिया जाएगा। जैसे ही बरसात खत्म होगी, तारकोल बिछाकर मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। बता दें कि लगभग ढाई किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य नाबार्ड के तहत 2 करोड़ 77 लाख में निर्धारित था। इसका निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से करवाया जा रहा है। इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने पर तीन पंचायतों की दस हजार आबादी को सुगम यातायात की सुविधा उपलब्ध होगी।



निर्माण कार्य दो साल पहले शुरू हुआ था। इस निर्माण कार्य का शुभारंभ जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह ने तीनों पंचायतों के सरपंचों की उपस्थिति में किया था। उस समय संबंधित विभाग ने कहा था कि निर्माण कार्य डेढ़ साल में पूरा हो जाएगा, लेकिन ढाई साल बीत जाने के बाद आज सड़क का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। हमारी मांग है कि इसका जल्द निर्माण कार्य पूरा हो।
विज्ञापन

-राजा राम सिंह, पूर्व सरपंच लोगेट।

बंद पड़े निर्माण कार्य को बहाल कर दिया है। पहले सड़क किनारे बचे शेष सुरक्षा दीवार सहित नालियों का कार्य किया जाएगा। उसके बाद बरसात खत्म होते ही सितंबर महीने में सड़क पर तारकोल बिछाकर निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


अरुण हंस, जूनियर अभियंता लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें