केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात करने पहुंचे विधायक बिलावर सतीश शर्मा व अन्य।
- फोटो : kathua news
कठुआ। बिलावर के विधायक सतीश शर्मा सहित भाजपा विधायक पवन गुप्ता और विधायक बलदेव शर्मा ने धार सड़क के विस्तारीकरण को लेकर केंद्रीय मंत्री डॉ. जतिंद्र सिंह से मुलाकात की है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि बिलावर से उधमपुर तक 133 किलोमीटर लंबी रणनीतिक धार सड़क के विस्तारीकरण को लेकर स्थानीय लोग लंबे समय से मांग कर रहे हैं।
इस संबंध में विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने गृह मंत्रालय सहित थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात कर विस्तारीकरण के बारे में अवगत करवाया। इसके अलावा उन्होंने बिलावर से बनी वाया कटली सड़क को अपग्रेड करने के साथ-साथ केंद्रीय विद्यालय रामकोट के निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। वहीं, डॉ. जतिंद्र सिंह के साथ बैठक कर विधायक सतीश शर्मा ने इलाके की महत्वपूर्ण बुनियादी परियोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की। डॉ. जतिंद्र सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि सभी मुद्दों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।