फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एनएसएस स्वयंसेवकों ने रामकोट इलाके में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज रामकोट की एनएसएस इकाई की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर सहित आसपास और गोद लिए गांव में साफ-सफाई की। इस दौरान स्वयंसेवकों ने सड़कों पर बिखरा हुआ मलबा, प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर उसका निपटारा किया। उसके बाद स्वयंसेवकों ने गोद लिए हुए गांव में जाकर तालाब और उसके आसपास के मार्गों को साफ सुथरा बनाया। इलाके में साफ-सफाई के दौरान स्वयंसेवकों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें स्वच्छता का संदेश देकर स्वच्छ भारत अभियान में योगदान दिया। स्वच्छता अभियान में कुल 18 से अधिक स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। जिनका नेतृत्व एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अनु शर्मा ने किया। वहीं, कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार कौल ने स्वच्छ पर्यावरण के लिए साझा जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने में एनएसएस स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की। अभियान में स्वयंसेवक साहिल शर्मा, जाह्नवी देवी, कृति देवी, निशा देवी, रीता देवी, सोनाली शर्मा, तानिया शर्मा, रघुबीर सिंह, यशपाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें