फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दो गुटों की मारपीट में दो महिलाओं सहित सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर से लगते जराई गांव में आपसी विवाद में दो गुटों में हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गए। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

मामला बीती सोमवार की रात 10 बजे का है। घायलों की पहचान 23 वर्षीय अंकित अंदोत्रा पुत्र कमल कुमार, 21 वर्षीय नीरज कुमार पुत्र बलबीर सिंह, 65 वर्षीय पवन कुमार पुत्र चिरंजी लाल, 45 वर्षीय लता पत्नी पवन कुमार, 18 वर्षीय अनुज कुमार पुत्र पवन कुमार, 25 वर्षीय कोमल देवी पुत्री पवन कुमार और 27 वर्षीय वरुण कुमार पुत्र पवन कुमार सभी निवासी जराई कठुआ के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें