फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तीन सड़क हादसों में चार घायल, जीएमसी में उपचाराधीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में पिछले चौबीस घंटों में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला सड़क हादसा शहर के कालीबड़ी चौक में मंगलवार को पेश आया। इसमें मोटरसाइकिल सवार और सह-सवार मोटरसाइकिल फिसलने से नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है। घायलों की पहचान 18 वर्षीय प्रांजल पुत्र अश्वनी कुमार निवासी वार्ड 6 और 22 वर्षीय कार्तिक पुत्र राकेश कुमार निवासी वार्ड 7 कठुआ के रूप में हुई है।
दूसरा मामला बीती सोमवार की देर रात चक गोटा हटली मोड़ के पास का पेश आया है। इसमें 50 वर्षीय राहगीर को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। घायल की पहचान रुई दास पुत्र संत राम निवासी मुकेरियां पंजाब के रूप में हुई है। वहीं, अन्य मामला बीती देर रात दयाला चक का है जिसमें 21 वर्षीय पंकज गुप्ता पुत्र अशोक कुमार गुप्ता अपनी अनियंत्रित मोटरसाइकिल से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल हीरानगर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने घायल की गंभीर हालत को देख उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें