कठुआ। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद नव आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल में एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। वीरवार को आयोजित सभा में स्कूल प्रशासन ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया। सभा में वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से स्कूल परिसर गूंज उठा। सभा में स्कूल निदेशक गंधर्व सिंह ने अपने भाषण में विद्यार्थियों को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के शौर्य के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि जिस तरीके से भारत की तीनों सेनाओं ने आतंकवाद के खात्मे के लिए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया है, वह काबिले तारीफ है। चार दिनों तक चले इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान में बैठे आतंकी और उनके आकाओं को मुंहतोड़ जवाब देकर अपना लोहा मनाया है। वहीं, शिक्षक अनुराधा ने बताया कि इस सभा का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच देशभक्ति, गर्व और अटूट भावना को पैदा करना और सेना के शौर्या के बारे अवगत करवाना था।