फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने बसोहली में निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा नेता व अन्य। - फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भाजपा ने बसोहली में तिरंगा रैली निकालकर भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया। वीरवार को आयोजित रैली का नेतृत्व बसोहली के विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने किया। पंजाब सीमा पर स्थित अटल सेतु ब्रिज से शुरू हुई रैली बसोहली बाजार से होते हुए पुराने बस स्टैंड पर आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

रैली के दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा थामे पूरे रास्ते भारत मां का जयघोष किया। इस दौरान भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए थलसेना, नौसेना और वायुसेना के शौर्य को सलाम किया। रैली को संबोधित करते हुए बसोहली विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने हर देशवासी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने कश्मीर में 26 भारतीयों की निर्मम हत्या का बदला लिया है। इसके लिए प्रत्येक भारतीय को गर्व है। रैली में शामिल कर्नल महान सिंह ने कहा कि पाक प्रायोजित आतंकवाद और उनके आकाओं को भारतीय सेना ने अपने शौर्य से बता दिया कि अगर पाकिस्तान भारत की सीमा के भीतर आतंकवाद का खत्म नहीं करेगा, तो भविष्य में उसके ऊपर इस तरह की कार्रवाई होती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से भारतीय सेना ने वीरता का परिचय दिया है, उससे प्रत्येक भारतवासी खुश है। जिला विकास परिषद सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी ने कहा कि 6 अप्रैल की मध्यरात्रि को शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने ना केवल पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया, बल्कि आतंकवादी और उनके आकाओं को मौत के घाट उतार में सफल रहा है। इसके बाद पाकिस्तान को तीन दिनों के भीतर ही भारत के आगे घुटने टेकने को मजबूर कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग रैली में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें