फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लखनपुर में कचरा प्रबंधन के लिए तैयार होगी कंपोस्ट पिट

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। आवास एवं शहरी विकास विभाग की ओर से नगर कमेटी लखनपुर में कचरा प्रबंधन के लिए मेटिरियल रिकवरी फेसिलिटी (एमआरएफ) और कंपोस्ट पिट बनाने की मंजूरी मिल चुकी है। डेढ़ करोड़ की लागत से इस सुविधा का जल्द निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। इसके बाद नगर कमेटी लखनपुर से निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर में यह सुविधा ईपीसी मोड पर स्थापित की जाएगी। इसमें मेटिरियल रिकवरी फेसिलिटी और कंपोस्ट पिट के निर्माण कार्य से लेकर वहां स्थापित की जाने वाली सारी मशीनरी, इंजीनियरिंग के अलावा मशीनों की खरीदारी सभी कार्य ठेकेदार की ओर से ही करवाए जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग ने डेढ़ करोड़ की राशि निर्धारित की गई है। वर्तमान में नगर कमेटी लखनपुर के वार्डों से प्रतिदिन एक से डेढ़ टन कचरा निकलता है, जोकि महीने का 45 टन और साल का 500 टन के करीब बनता है। इसके लिए संबंधित विभाग ने निर्माण कार्य को लेकर टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि अगले महीने तक इस सुविधा का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से लखनपुर कमेटी को एमआरएफ सेंटर का निर्माण के लिए भूमि भी चिन्हित कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, एमआरएफ लखनपुर का निर्माण कार्य भी भागथली स्थित रावी तवी के किनारे ही किया जाएगा। जहां पहले से ही नगर परिषद कठुआ का मेटिरियल रिकवरी फेसिलिटी सेंटर कार्यात्मक है। दरअसल, जिला प्रशासन ने नगर परिषद कठुआ को भागथली स्थित कुल 45 कनाल भूमि आवंटित की गई है।


कोट
विभाग की ओर से लखनपुर नगर कमेटी के लिए एमआरएफ प्लांट स्थापित करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इसके लिए जिला प्रशासन ने रावी तवी के किनारे भागथली स्थित भूमि आवंटित की है। इस सुविधा के कार्यात्मक होने से कचरे का वैज्ञानिक तरीके निपटान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पृथ्वीराज सांगरा, कार्यकारी अधिकारी नगर कमेटी लखनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें