फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: प्रधानमंत्री के संबोधन की लाइव स्ट्रीमिंग को सुना

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला उपायुक्त कार्यालय के सभागार में बिहार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की लाइव स्ट्रीमिंग की गई। इसमें जिला विकास परिषद के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल महान सिंह सहित अन्य जिला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार वितरित करने के साथ-साथ देश भर में जमीनी स्तर पर शासन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई प्रमुख विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया। जिला कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने और शासन को लोगों के करीब लाने में पंचायती राज संस्थाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन और सक्रिय सार्वजनिक भागीदारी के माध्यम से विकास को बढ़ावा देने की वकालत की। ग्रामीण समुदायों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस मौके पर अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त सुरिंदर मोहन, अतिरिक्त उपायुक्त विश्वजीत सिंह, मुख्य योजना अधिकारी रंजीत ठाकुर, सहायक आयुक्त पंचायत, जिला पंचायत अधिकारी (डीपीओ) और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें