कठुआ। शहर के कालीबड़ी चौक पर बुधवार को मीडियाकर्मी पर हुए हमले की राजनीतिक पार्टियों ने निंदा की है। शहर में इंटरनेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी (आईडीपी) ने आईडी खजुरिया के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर रोष जताया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पकंज डोगरा ने कहा कि मीडियाकर्मी पर हमला निंदनीय है। वहीं, पूर्व मंत्री बाबू सिंह ने कहा है कि सवाल पूछने पर वहीं उग्र होते है, जिनके पास सवाल का जवाब नहीं होता है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस पर्चा दर्ज कर लिया है।