फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अलग-अलग हादसों में चार घायल, जीएमसी में उपचाराधीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में पिछले चौबीस घंटे में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों का उपचार जीएमसी कठुआ में जारी है। वहीं, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पहला हादसा रविवार की दोपहर बाद दयाला चक का है। इसमें मोटरसाइकिल सवार दो लोग एक तेज रफ्तार अज्ञात कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए जीएमसी कठुआ पहुंचाया। यहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों की पहचान 40 वर्षीय पवन कुमार पुत्र राम लाल निवासी सल्लन और 43 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र सरदारी लाल निवासी पटियारी दयालाचक के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दूसरा मामला शहर के सावन चक का बीती शनिवार की देर रात का है। इसमें 40 वर्षीय रंजीत सिंह पुत्र कहर सिंह निवासी वार्ड 14 कठुआ एक इलेक्ट्रिक ऑटो और कार की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार जारी है। वहीं अन्य मामला मध्यरात्रि को मग्गर खड्ड के पास पेपर मिल के पास पेश आया है। इसमें 26 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार संजीव कुमार पुत्र सुभाष शर्मा निवासी वार्ड 8 कठुआ किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट आने से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें