कठुआ। जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का रविवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में समापन हो गया। प्रतियोगिता का आयोजन जम्मू-कश्मीर ताइक्वांडो एसोसिएशन ने जम्मू कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से किया। इसमें जिलाभर से 100 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की शुरुआत बीते शनिवार को हुई थी। इसका उद्घाटन राजकीय डिग्री कॉलेज के शारीरिक शिक्षा निदेशक संदीप शर्मा और स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रबंधक जोगिंदर शर्मा की ओर से किया गया। प्रतियोगिता का खिताब खेलो इंडिया ताइक्वांडो सेंटर कठुआ ने अपने नाम किया। वहीं, साई इंटरनेशनल दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाजपा मंडल प्रधान नगरी रवि सिंह अंडोत्रा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर आयोजक सचिव पुष्प ठाकुर, पंकज सपोलिया, गुरशरण, हजारा सिंह, गोपाल के अलावा सहायक टीम और तकनीकी अधिकारी मौजूद रहे।