फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विधायक की जनसभा में लोगों ने राशन, पेंशन और बिजली की समस्याएं उठाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राजबाग क्षेत्र के छन्न अरोड़ियां में जसरोटा के विधायक राजीव जसरोटिया ने एक जनसभा की। इसमें प्रतिनिधिमंडलों ने इलाके की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। लोगों ने बुजर्गों की पेंशन सहित राशन, शिक्षा, पानी, बिजली और खस्ताहाल सड़कों के अलावा विकास संबंधी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

जसरोटिया ने कहा कि सभी समस्याओं को जिला प्रशासन से बात कर प्राथमिकता पर हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी ईमानदारी से प्रशासन और लोगों के बीच की खाई को कम करने का प्रयास कर रही है। कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा ही जम्मू-कश्मीर की लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है। कहा कि डिजिटल इंडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को कौशल के साथ जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, समान विकास के लिए सरकार वोकल फॉर लोकल और लोकल फॉर ग्लोबल को बढ़ावा दे रही है, ताकि स्थानीय व्यवसायों, किसानों और कारीगरों को बेहतर मौके मिल सके। वहीं, जनसभा के दौरान पूर्व सरपंच संजीव गुप्ता (काका) और पूर्व नायब सरपंच अभिषेक शर्मा अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। सभी नवागंतुकों का पार्टी में स्वागत किया गया। इसके बाद जसरोटिया ने मल्टी स्पेशियलिटी जिम का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें