कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में मौलिक अधिकार और कर्त्तव्य पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल आठ विद्यार्थियों ने भाग लिया। वीरवार को आयोजित प्रतियोगिता में सुनील ने प्रथम, ज्योति ने दूसरा और अंजलि शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज की प्राधानाचार्य डॉ. संगीता सूदन के मार्गदर्शन में और हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सपना की देखरेख में आयोजित किया गया। वहीं, प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रो. शिवानी और प्रो. नमिता ने निभाई। डॉ. सपना ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य संविधान में निहित मौलिक अधिकारों के साथ-साथ नागरिकों के कर्त्तव्यों को लेकर विद्यार्थियों की समझ बढ़ाना था। इस मौके पर स्टाफ सदस्य डॉ. मोहिंदर नाथ शर्मा, निशा कुमारी, डॉ. बबली, डॉ. अंजू बाला, डॉ. योगराज के अलावा बड़ी संख्या में विभिन्न सेमेस्टरों के विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद