लोगों को खाद्य सामग्री के पैकेट देते जवान।
- फोटो : kathua news
कठुआ। रमजान के आखिरी जुम्मे से पहले भारतीय सेना की ओर से बनी के लोआंग गांव में एक विशेष इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें इलाके के बड़ी संख्या में रोजेदारों ने हिस्सा लिया। स्थानीय लोगों के साथ तालमेल बनाए रखने और उनके त्यौहारों में शमूरियत के लिए भारतीय सेना समय-समय पर इस तरह की गतिविधियों का आयोजन करती है।
वीरवार को आयोजित इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया। इसमें बच्चे और युवा भी शामिल रहे। इसके अलावा सेना ने चंडियार गांव से विधवा महिलाओं को 20 से ज्यादा खाद्य पैकेट वितरित किए। उधर मौके पर 300 लोगों को इफ्तार के लिए फलों की टोकरी उपलब्ध करवाई गई। सेना के प्रयास पर मुस्लिम सुमदाय के लोगों ने खुशी जाहिर की है। कहा कि सेना के इस कदम से सेना और आम जनता के बीच विश्वास और भाईचारा मजबूत होगा।