फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बसोहली कोर्ट भवन का काम जून महीने तक पूरा होने की संभावना

विज्ञापन
बसोहली में निर्माणाधीन कोर्ट की इमारत - फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ। मुंसिफ कोर्ट भवन बसोहली जून महीने के अंत तक तैयार होने की संभावना है। कार्यकारी एजेंसी लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में एक मंजिला मुंसिफ कोर्ट भवन और वकीलों के छह चैंबर का ढांचागत कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं, न्यायाधीश के आवासीय क्वार्टर का निर्माण कार्य शेष बचा हुआ है।
वित्त वर्ष 2020-21 में यूटी कैपेक्स बजट के तहत न्यायालय भवन तैयार करने के लिए सरकार की ओर से 5 करोड़ 92 लाख 75 हजार की राशि निर्धारित की गई थी। इसका जिम्मा लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया था। कार्यकारी एजेंसी के अधिकारी के मुताबिक नई एक मंजिला इमारत में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के अनुसार कई सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसमें मुंसिफ न्यायाधीश के लिए एक कोर्ट रूम की व्यवस्था की गई है। वहीं, इमारत में बार एसोसिएशन के लिए भी बार रूम बनाया गया है। नई इमारत में पुस्कालय, लिटिगेंट रूम, स्ट्रांग रूम, सभागार हॉल के साथ-साथ मालखाना, सुरक्षा गार्ड कक्ष, मीटिंग हॉल, अभियोजन पक्ष के बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा नए भवन में पुरुष और महिला अपराधियों के लिए विशेष लॉकअप रूम की भी व्यवस्था होगी। साथ ही कोर्ट परिसर के भीतर ही वकीलों के लिए छह चैंबरों का भी निर्माण कार्य करवा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें