फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बैंक कर्मचारी के घर में घुसे चोर, 25 हजार नकदी, गहने ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के वार्ड 11 में दिनदहाड़े चोरों ने बंद पड़े मकान में सेंध लगाई है। चोरों ने जिस घर को निशाना बनाया है वह पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी केवल कृष्ण का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चोरों ने घर में रखी 25 हजार की नकदी और चांदी के गहनों पर हाथ साफ किया है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले में चोरों का पता लगाने के लिए छानबीन शुरू कर दी है। मामला वीरवार की दोपहर का है। उस समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था। घर का ताला तोड़ कर चोरों ने अलमारी में रखा सारा सामान बाहर फेंका हुआ था और नकदी और चांदी के गहनों को ले गए थे।
परिवार वालों ने बताया कि घर की महिला अपने बीमार पिता का हालचाल जानने के लिए गांव खोख्याल गई हुई थी, जबकि उसका पति नौकरी के चलते बैंक गया हुआ था। वहीं, उनकी बेटी अपनी सहेली के घर और बेटा स्कूल गया था। पांच बजे के करीब स्कूल से बेटा जब घर पहुंचा तो उसने पाया कि घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। उसने इसकी सूचना अपने पिता को दी। घर के मालिक ने चोरी की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का जायजा लेने के बाद अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें