कठुआ। निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) और अतिरिक्त उपायुक्त बसोहली अनिल कुमार ठाकुर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक की शुरूआत में ईआरओ ने प्रतिनिधियों से हाल में लोकसभा और विधानसभा की संपन्न हुई पूरी चुनावी प्रक्रिया के बारे में जानकारी देकर उनसे सुझाव, चिंताएं और फीडबैक मांगे। हालांकि सभी प्रतिनिधियों ने संतुष्टि जताई।
ईआरओ ने कहा अगर किसी के पास भी चुनावी प्रक्रिया को और कैसे बेहतर बना सकते है जैसे सुझाव हैं तो वह भविष्य में होने वाली बैठक में सांझा कर सकते हैं। बैठक में भाजपा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुमेश सपोलिया, बसपा से पंकज कुमार, कांग्रेस के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय राजधान और नेशनल कांफ्रेंस के जम्मू-सांबा-कठुआ मध्य क्षेत्र उपाध्यक्ष अमरीश शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।