कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज में एनसीसी इकाइयों के कैडेट के सम्मान के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गणतंत्र दिवस शिविर के अलावा वर्ष 2024 में अखिल भारतीय नौसेना शिविर और थल सैनिक शिविर में हिस्सा लेने के लिए सम्मानित किया गया। आयोजित समारोह मेें कॉलेज प्रधानाचार्य प्रो. सीमा मीर ने कैडेट को स्मृति चिह्न और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके लिए एनसीसी नेवल विंग के कैडेट सुनामी, अमन शर्मा, सुशांत सिंह और एनसीसी आर्म्ड विंग के राहुल चौधरी, नरेश कुमार, निकिता रैना और पायल को इस वर्ष गणतंत्र दिवस शिविर में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने के लिए सम्मानित किया है।
वहीं, बीते वर्ष अखिल भारतीय नौसेना शिविर में भाग लेने के लिए कैडेट निशा डोगरा, गगनदीप सिंह, राजबीर सिंह और राहुल के अलावा थल सैनिक शिविर के लिए कैडेट अनामिका डोगरा, भाग्यश्री, लीला देवी और उदित अंडोत्रा को सम्मान दिया गया है।
प्रो. मीर ने कैडेटों के समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रीय सेवा के लिए उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की है। इस मौके पर एनसीसी कैडेट की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इसमें कैडेट पलक रानी और मानसी शर्मा ने डोगरी गीत गाया।
वहीं, रूबी और अनामिका की ओर से नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन एनसीसी गीत के गायन के साथ हुआ। इसमें वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. नीलम भगत, डॉ. आरके पंडिता, प्रो. रविंदर कौर, डॉ. राम सिंह, डॉ. यशपाल और डॉ. नीरज गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।