कठुआ। क्रिकेट क्लब किलोर ने प्रतियोगिता का अंतिम मैच जीत कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। सोमवार को बदमौता में आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम मैच में क्रिकेट क्लब किलोर ने जूनियर क्रिकेट क्लब पर जीत दर्ज की है। चार दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में फाइनल मैच में एमजेएम स्पोर्ट्स क्लब बदमौता के अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीम के अलावा उपविजेता टीम और प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार सहित नकद राशि से नवाजा। वहीं, प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर क्रिकेट क्लब बदमौता की ओर से किया गया।