कठुआ। बिलावर पुलिस ने अवैध खनन मामले में पांच ट्रैक्टर-ट्रालियों को जब्त किया है। सोमवार को पुलिस ने तीन ट्रैक्टरों को बिलावर से और दो अन्य को रामकोट से जब्त किया है। जब्त किए गए सभी वाहनों को कानूनी कार्रवाई के लिए भूवैज्ञानिक और खनन विभाग के अधिकारियों को सौंपा जा चुका है।
जानकारी के अनुसार सभी ट्रैक्टर किसी वैध अनुमति के बिना खनन सामग्री का परिवहन कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में बिना अनुमति के खनन परिवहन किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने नाका लगाकर सभी वाहनों को जब्त कर लिया है। बिलावर से जब्त किए गए ट्रैक्टरों का कोई भी पंजीकरण नहीं था, जबकि रामकोट से जब्त किया एक ट्रैक्टर का पंजीकरण जेके08एम 6282 है, जबकि अन्य भी बिना पंजीकरण के अवैध रूप से खनन परिवहन करने में शामिल थेे।