फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: थाना दिवस पर नशा, मवेशी तस्करी व चोरी की घटनाओं के मुद्दे उठे

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पुलिस की ओर से जिलाभर के थानों में थाना दिवस मनाया गया। मंगलवार को आयोजित थाना दिवस में स्थानीय लोगों ने नशा, मवेशी तस्करी, यातायात समस्या के अलावा इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से थाना दिवस का आयोजन हीरानगर, लखनपुर, कठुआ, राजबाग, बसोहली, बिलावर और मल्हार के इलाके में आयोजित किया गया। इसमें प्रत्येक थाना प्रभारी ने पुलिस के संबंधित और अन्य समस्याओं को सुना। वहीं स्थानीय लोगों ने दिवस के दौरान इलाके में सार्वजनिक पार्कों में शाम के समय नशे में धुत्त लोगों की आवाजाही की बात भी पुलिस प्रभारियों के संज्ञान में लाई। लोगों ने मांग की है कि शाम के समय सार्वजनिक पार्कों में पुलिस की नियमित तौर पर गश्त लगनी चाहिए। वहीं इलाके में मवेशी तस्करी पर पूरे तरीके से अंकुश लगाने की भी बात कही गई। पुलिस ने सभी शिकायतों को सुना। पुलिस संबंधी शिकायतों को मौके पर हल करने की कोशिश की गई। वहीं, शेष समस्याओं को निकट भविष्य में हल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें