कठुआ। शहीदी स्मारक के नवीकरण को लेकर नगर परिषद की तरफ से की गई तोड़फोड़ को लेकर विभिन्न सगठन एक मंच पर आए और रोष व्यक्त किया। नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद की कार्रवाई की निंदा की। बताया कि कारगिल युद्ध के बाद शहीद परिवार ट्रस्ट ने 127 शहीदों की याद में स्मारक बनवाया था। पूर्व सांसद लाल सिंह समर्थक जितेंद्र सिंह पप्पू ने कहा कि स्मारक के साथ लाखों लोगों की भावना जुड़ी है।
पूर्व मंत्री बाबू सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन और नगर परिषद को ट्रस्ट के सदस्यों के साथ बैठकर बातचीत करनी चाहिए। अगर नगर परिषद शहर का सौंदर्यीकरण करना चाहती है तो अन्य चौक का भी सौंदर्यीकरण करना चाहिए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज डोगरा ने भी नगर परिषद की कार्रवाई का विरोध किया। इस मौके पर सुशील गुप्ता, आईडी खजूरिया, अप्पू सिंह, रोबिन शर्मा, निर्दोष शर्मा, विशाल मलागर, प्रदीप अंबेडकरी, संतोष खजूरिया, परमजीत सिंह पम्मा मौजूद रहे।