फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दुर्घटना में घायल श्रमिक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। लोगेट मोड़ स्थित औद्योगिक इकाई में हुई दुर्घटना में घायल श्रमिक की मंगलवार की रात उपचार के दौरान जीएमसी कठुआ में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते 20 जनवरी को जम्मू पीग्मेंट कंपनी में दुर्घटना हुई थी। इसमें 19 वर्षीय श्रमिक विक्की कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी बिहार गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया था। श्रमिक का पिछले दो दिन से जीएमसी कठुआ के आईसीयू में उपचार चल रहा था। मंगलवार की रात घायल ने रात साढ़े आठ बजे दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतक के शव को अस्पताल के शवगृह कक्ष में रखा गया। बुधवार को पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें