फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की 10वीं वर्षगांठ पर शपथ ग्रहण समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की 10वीं वर्षगांठ पर राजकीय डिग्री कालेज की ओर से शपथ ग्रहण समारोह और हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। बुधवार को कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम का आयोजन मिशन शक्ति कठुआ के जिला सशक्तीकरण केंद्र के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें एनएसएस इकाइयों ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत में सभी प्रतिभागियों ने बालिकाओं के अधिकारों और कल्याण का समर्थन करने की शपथ ग्रहण की। इसके बाद प्रतिभागियों ने लैंगिक भेदभाव के खिलाफ लड़ने की प्रतिबद्धता को दोरहाया। इसके पश्चात एनएसएस स्वयंसेवकों की ओर से नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन और कविता पाठ किया गया। इसके अलावा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की पहल के लिए समर्थन जुटाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस मौके पर कालेज प्रधानाचार्य प्रो. सीमा मीर ने मुख्य अतिथि के तौर पर सरकार की इस पहल पर प्रकाश डाला। कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ केवल एक अभियान नहीं है, बल्कि एक समावेशी और समतावादी समाज की दिशा में एक आंदोलन है। शिक्षा लड़कियों को सशक्त बनाने और उनके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने की एक कुंजी है। इस अवसर पर साहित्य समिति की संयोजक प्रो. शिवानी कोतवाल के अलावा वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. आरके पंडिता, प्रो. संजीव कुमार गुप्ता, डॉ. आरके मन्हास, डॉ. यश पाल शर्मा, डॉ. राम सिंह, डॉ. रूपिंद्र कौर और प्रो. अंबिका राजपूत उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें