फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 27 शराब की बोतलों के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शराब की अवैध बिक्री करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। बनी पुलिस ने 27 बोतलों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वीरवार को पुलिस टीम नाका लगाकर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा एक व्यक्ति मिला। जांच के दौरान व्यक्ति के पास से जेके स्पेशल व्हिस्की की 27 बोतलें बरामद की गईं। जिसे पुलिस ने मौके पर ही जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना बनी में आबकारी अधिनियम की धारा 48 (ए) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोपी व्यक्ति की पहचान मदन लाल निवासी बरमोता बनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें