बिलावर। नाज पुल के पास बुधवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में एक टीन के खोखे को आग लग गई। खोखे में रखा सारा सामान जल गया। खोखे के मालिक बिशन दास ने बताया कि वह पिछले डेढ़ वर्ष से नाज पुल के पास खोखा चला रहा था। इसमें किरयाना, बूट चप्पल, मनियारी आदि का सामान रखा था। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नुकसान का आकलन कर सहायता राशि प्रदान की जाए।