फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल, जीएमसी में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। लखनपुर क्षेत्र के अंतर्गत हटली गांव में मोटरसाइकिल सवार दो लोग सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसा बीती बुधवार देर शाम का है। मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को अज्ञात तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में पहुंचाया। यहां दोनों का उपचार जारी है। घायलों की पहचान 49 वर्षीय शैलेश झा निवासी बिहार और 52 वर्षीय मूनी सिंह निवासी बिहार के रूप में हुई है। दोनों मौजूदा समय में लखनपुर में रह रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार दोनों घायलों की हालत स्थिर है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें