फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क हादसे में दो युवक घायल, जीएमसी में उपचाराधीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के जीएमसी गेट के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों युवकों को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। मामला बीती बुधवार की देर शाम का है। जब राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो मोटरसाइकिल सवार युवक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 25 वर्षीय लक्की पुत्र बूटा राम निवासी कालीबड़ी कठुआ और 22 वर्षीय दर्पण पुत्र रजिंद्र कुमार निवासी करडोह के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें