फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: राजबाग रेलवे क्रॉसिंग 21 सितंबर तक 24 घंटे रहेगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। उत्तर रेलवे की ओर से राजबाग स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग को 21 सितंबर 2026 तक पूरे 6 दिनों के लिए 24 घंटे पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान रेलवे ट्रैक के मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। सक्षम अधिकारी की ओर से इस संबंध में पूर्व सूचना क्षेत्रवासियों को प्रशासन और पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से भी उपलब्ध करवाई गई है। यह क्रॉसिंग राजबाग को जसरोटा, दन्नी और बाख्ता से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित है। मरम्मत कार्य के चलते इस मार्ग पर सड़क यातायात पूरी तरह बाधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें