फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: वन्य जीव विभाग की टीम ने तेंदुए से बचाव के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। पंचायत उच्चा पिंड के वार्ड नंबर 4 में तेंदुए के आतंक की सूचना मिलने के बाद वन्य जीव विभाग की टीम बुधवार को गांव में पहुंची। जिला वन्य जीव अधिकारी विजय कुमार के दिशा निर्देश अनुसार रेंज अधिकारी सरोज की देखरेख में विभागीय टीम ने स्थानीय पशुपालकों और ग्रामीणों को तेंदुए के हमले से बचाव के प्रति जागरूक किया। बता दें कि पिछले दिनों वार्ड 4 में तेंदुए ने कृष्ण दत्त की बकरी और रवि कुमार के कुत्ते को अपना शिकार बना लिया था, जिसके बाद एसटी मोहल्ले के करीब 20-25 घरों में दहशत का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों की शिकायत पर वन्य जीव विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया कि शाम के समय अकेले जंगल की ओर न जाएं, अपने पशुओं को सुरक्षित बाड़े में रखें और बच्चों का विशेष ध्यान रखें। विभाग ने ग्रामीणों को जागरूकता पर्चे और गोला पटाखे भी बांटे और कहा कि तेंदुए की आहट होने पर उसे गोला पटाखा दाग कर भगाने की कोशिश करें। विभाग की टीम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा और लगातार गश्त की जाएगी। वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें