फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चंडी माता के दरबार के लिए निकली वार्षिक यात्रा

Tue, 26 May 2026 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
वार्षिक यात्रा में शामिल श्रद्धालु। स्रोत जागरूक पाठक।
विज्ञापन
बिलावर। धार डुगनू गांव से सोमवार को ढोल-नगाड़ों के बीच बड़ी श्रद्धा के साथ चंडी माता दौला के लिए वार्षिक यात्रा रवाना हुई। सुबह 9 बजे शुरू हुई यात्रा की शुरुआत माता के जयघोष से की गई। चंडी माता के दरबार के लिए निकली यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भजन संकीर्तन कीर्तन का आयोजन भी किया। शाम 6 बजे के करीब पैदल यात्रा में शामिल लोग माता दौला के दरबार पहुंचे।
विज्ञापन

शाम 7 बजे मंदिर में आरती का आयोजन किया गया इसके बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया। यात्रा में शामिल हंसराज, धर्मचंद, देशराज, भुट्टो राम और अन्य श्रद्धालुओं ने बताया कि पिछले 50 वर्षों से चली आ रही प्रथा का निर्वहन करते हुए वार्षिक यात्रा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा ऐसी मान्यता है कि चंडी माता दौला वाली कई प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं से उन की रक्षा करती आ रहीं हैं। लोगों ने बताया कि यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालु रात को दौला गांव में विश्राम करेंगे और मंगलवार सुबह यात्रा में महामाई के मंदिर में सामूहिक पूजा-पाठ करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें