फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: घर में घुसा तेंदुआ, वन्यजीव विभाग ने सुरक्षित निकाला

Wed, 13 May 2026 02:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
ट्रैंक्यूलाइजर से तेंदुए को बेहोश करने का प्रयास करते वन्यजीव कर्मी
विज्ञापन
हीरानगर के पक्का कोठा क्षेत्र में मंगलवार सुबह की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। हीरानगर के पक्का कोठा क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेंदुआ एक रिहायशी घर में घुस गया। तेंदुए के घर में छिपे होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। खौफ के चलते कोई भी उसे बाहर निकालने की हिम्मत नहीं जुटा सका। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन्यजीव विभाग को दी। इसके बाद विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
वन्यजीव विभाग की टीम के सदस्यों ने बताया कि सुबह आठ बजे सूचना मिली थी कि एक तेंदुआ घर के कमरे में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। तेंदुआ जिस स्थान पर छिपा था वहां सीधे ट्रैंक्युलाइजर गन का निशाना लगाना मुश्किल हो रहा था। इसके चलते कमरे की दीवार को एक हिस्से से तोड़ा गया। इसके बाद ट्रैंक्युलाइजर गन से शॉट देकर तेंदुए को बेहोश किया गया और सभी सुरक्षा मानकों का पालन कर उसे सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन

रेस्क्यू टीम के अनुसार तेंदुए के गले में कोई तार फंसा हुआ था जिससे उसे हल्की चोट लगी थी। मौके पर ही उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि उपचार के बाद तेंदुए को मांडा क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इलाके में पहले भी कई बार तेंदुए के दिखने की शिकायतें सामने आती रही हैं। पूर्व में वन विभाग द्वारा लोगों को सतर्क रहने के लिए पटाखे वितरित किए गए थे लेकिन इससे पहले कभी तेंदुआ आबादी के बीच घर में घुसता नहीं देखा गया था। गांव में यह पहली ऐसी घटना मानी जा रही है।
विज्ञापन

वन्यजीव विभाग की टीम ने ग्रामीणों से अपील की है कि सामान्य परिस्थितियों में तेंदुआ इंसानों पर हमला नहीं करता लेकिन लोगों को अपने मवेशियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने सलाह दी कि घरों और पशुशालाओं के आसपास घनी झाड़ियां न उगने दें। रात के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखें।

ट्रैंक्यूलाइजर से तेंदुए को बेहोश करने का प्रयास करते वन्यजीव कर्मी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें