संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता गतिविधि का आयोजन किया गया। आईईसी (इन्फॉर्मेशन, एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन) अभियान के दौरान छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों और स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित पंफ्लेट वितरित किए गए।
शिक्षिका मोनिका कटोच ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे की लत के स्वास्थ्य, परिवार, समाज और युवाओं के भविष्य पर पड़ने वाले गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को सभी प्रकार के नशे से दूर रहने के लिए जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार कार्यक्रम छात्राओं के बीच स्वस्थ, अनुशासित और नशा मुक्त जीवनशैली अपनाने के सशक्त संदेश के साथ हुआ।