फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नगरी अस्पताल में 15 दिनों में मिलने लगेगी डायलिसिस सुविधा

Wed, 06 May 2026 02:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संयंत्र स्थापित करने का कार्य शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। नगरी उप जिला अस्पताल में अगले 15 दिनों में डायलिसिस की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए आवश्यक संयंत्र स्थापित करने का काम शुरू हो गया है। लोग लंबे समय से डायलिसिस यूनिट स्थापित करने की मांग कर रहे थे।
अनिल सिंह अंदोत्रा ने बताया कि मरीजों को डायलिसिस के लिए जीएमसी कठुआ का रुख करना पड़ रहा है। यहां डायलिसिस यूनिट स्थापित होने से मरीजों का आर्थिक बोझ कम होगा। इससे उनके समय की भी बचत होगी। डायलिसिस सुविधा का लाभ क्षेत्र के सैकड़ों मरीजों को मिलेगा।
विज्ञापन

बीएमओ ने बताया कि डायलिसिस यूनिट के लिए आवश्यक मशीनें और अन्य उपकरण अस्पताल में पहुंच चुके हैं। इसे तकनीकी टीम की ओर से जल्द ही स्थापित किया जाएगा। उम्मीद है कि अगले दो सप्ताह के भीतर सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

कोट
उपजिला अस्पताल में स्थापित किया जाने वाला डायलिसिस यूनिट दो बेड का होगा। इसमें एक बेड ऐसे मरीज के लिए होगा जिसे किसी तरह का इंफेक्शन है और एक बेड उस मरीज के लिए अलग रखा जाएगा जो इंफेक्शन से मुक्त है। अस्पताल में इस सुविधा को मरीजों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक स्टाफ को जीएमसी कठुआ में प्रशिक्षण के लिए भेजा जा चुका है। ऐसे में आने वाले दिनों में हर रोज चार मरीजों का डायलिसिस हो सकेगी।
- डॉ. कय्यूम हुसैन, बीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें