फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सांझी मोड़ के सीसीटीवी में कैद हुए पशु तस्करों के वाहन

Sun, 03 May 2026 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
धड़ल्ले से रिहायशी इलाके बने पशु तस्करी का रूट
विज्ञापन

चड़वाल पुलिस ने वाहन पकड़ा, चार मवेशी मुक्त करवाए



संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में पशु तस्करी का एक ओर मामला सीसीटीवी में कैद हुआ है। हीरानगर के सांझी मोड़ इलाके में पशु तस्करों के चार महिंद्रा लोड कैरियर वाहनों को देर रात रिहायशी इलाकों से फर्राटा भरते देखा जा सकता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक वाहन को पकड़ने का दावा किया है।
पुलिस ने चड़वाल क्षेत्र के तहत बीरू चक के पास लगाए गए नाके के दौरान पशु तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। यह नाका चड़वाल पुलिस चौकी के प्रभारी शुभम शर्मा की अगुवाई में लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सांझी मोड़ की तरफ से आ रही एक संदिग्ध गाड़ी पुलिस नाके को देखते ही रुक गई और चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली जिसमें चार मवेशी लदे हुए पाए गए। पुलिस के अनुसार वाहन से बरामद किए गए सभी पशुओं को सुरक्षित छुड़ाकर गोशाला भेज दिया गया है जबकि वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। लोगों ने इस तरह की वारदातों में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें