हीरानगर के क्षेत में फसल समेटने में जुटे किसान संवाद
- फोटो : संवाद
बिलावर। इलाके में मंगलवार को शुरू हुई बूंदाबांदी से गेहूं की फसल को समेटने का काम प्रभावित हो गया। पहाड़ी इलाकों के किसान पिछले तीन-चार दिनों से गेहूं की कटाई का काम कर रहे थे। बूंदाबांदी और तेज हवाओं के चलने की वजह से प्रभावित हो गया। मंगलवार को आसमान पर सुबह से ही बादल छाए रहे। सुबह 10:00 बजे के बाद बूंदाबांदी की शुरुआत हो गई जो 11:00 बजे तक जारी रही। दोपहर 12 बजे के बाद एक बार फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई जो दोपहर 2:00 बजे तक जारी रही। किसान सुभाष सिंह, राज कुमार, प्रदीप सिंह और हंसराज ने बताया कि खेतों में इकट्ठी की हुई फसल बूंदाबांदी की वजह से गीली हो गई है और अब फसल को सुखाने के लिए दो दिन का समय लग जाएगा। उन्होंने कहा कि मौसम साफ होने के बाद ही अब वह गेहूं की कटाई का काम शुरू करेंगे। किसानों ने कहा कि कई बार मौसम अनुकूल रहने पर फसल की अच्छी पैदावार हो जाती है लेकिन बेमौसमी बारिश से अक्सर उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। संवाद