फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आज और कल टिकरी मोड़ पर खुली रहेगी सड़क

Tue, 28 Apr 2026 03:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी बसोहली मार्ग पर टिकरी के पास सड़क विस्तारीकरण में जुटी बीआरओ की मशीनरीसंवाद
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने आम लोगों और सरकारी अमले की सहूलियत के लिए उठाया कदम
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला 29 को बनी का दौरा करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने टिकरी मोड़ पर यातायात 28 और 29 अप्रैल को सामान्य रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। यह कदम आम लोगों और सरकारी अमले की सहूलियत के लिए उठाया गया है। इस रूट पर काम चल रहा है। ऐसे में ट्रैफिक सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बंद रहता है।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट राजेश शर्मा ने सड़क उन्नयन एवं चौड़ीकरण कार्यों के चलते बंदी अवधि को 6 मई तक बढ़ा दिया है। उन्होंने यात्रियों एवं स्थानीय निवासियों से अपनी यात्रा योजनाएं इसी के अनुसार तैयार करने की अपील की है। बीआरओ के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले साल अगस्त माह में भूस्खलन के कारण बनी-बसोहली सड़क का टिकरी मोड़ पर बड़ा हिस्सा पूरी तरह धंस गया था। इसके बाद वैकल्पिक रास्ता तैयार किया गया और पिछले कई महीने से ट्रैफिक इसी तरह से चल रहा था। अब स्थायी व्यवस्था के लिए मार्ग का विस्तारीकरण किया जा रहा है। इससे बनी-बसोहली के बीच परिवहन सुचारु हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें