फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सस्पेंशन फुटब्रिज निर्माण को मिली मंजूरी, डेढ़ करोड़ से 38 मीटर लंबा बनेगा पुल

Wed, 15 Apr 2026 01:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो हुआ था लकड़ी का बना पुल
विज्ञापन

बलजेडी, सहरुण, संदार सहित आधा दर्जनों गांवों को मिलेगा बेहतर यातायात

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। पहाड़ी उपमंडल बनी के बलजेडी की खाद नदी पर नए सस्पेंशन फुटब्रिज के निर्माण को सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। यह पुल 38 मीटर लंबा होगा और इसके निर्माण पर डेढ़ करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके निर्माण कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। आगामी बरसात से पहले-पहले पुल का निर्माण पूरा करने की योजना है।

बता दें कि इस नदी पर लोगों के आवागमन के लिए लकड़ी के पुल का निर्माण किया गया था जो पिछले साल बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे बलेजड़ी, सहरुण और संदार सहित छह गांवों की 5,000 से ज्यादा आबादी को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोग लंबे समय से क्षतिग्रस्त पुल को बहाल करने की मांग कर रहे थे। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पुराने लकड़ी के पुल को पूरी तरह हटाकर आधुनिक सस्पेंशन फुटब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इससे क्षेत्र में यातायात सुविधा बेहतर और सुरक्षित हो सकेगी। इस पुल का सबसे अधिक लाभ क्षेत्र के दूरदराज के लोगों और विद्यार्थियों को मिलेगा। मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग पुल के निर्माण के लिए प्रतिष्ठित कंपनियों से वास्तुकला संबंधी परामर्श लिया जा रहा है। यह पुल दैनिक आवागमन के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाएगा।
विज्ञापन


-

कोट

पुल निर्माण की मंजूरी मिलने का बाद इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निर्माण के लिए वास्तुकला संबंधी परामर्श लिया जा रहा है। इसके बाद कार्य आरंभ किया जाएगा। अगस्त से पहले-पहले पुल का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।

-अनिरुद्ध नैय्यर, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें