फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: प्रशासनिक टीम ने हटाया अतिक्रमण

Sat, 11 Apr 2026 12:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनी। राजस्व विभाग ने शुक्रवार गांव चांदल में राज्य भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की। प्रशासन ने बताया कि यह कब्जा वरिंदर सिंह पुत्र शेर सिंह द्वारा किया गया था। तहसीलदार बनी प्रद्युम अत्री ने बताया कि इसी स्थान पर वर्ष 2022 में भी अवैध निर्माण हटाया गया था, जिसके दौरान अतिक्रमणकारियों ने तत्कालीन तहसीलदार पर हमला किया था और दो कर्मचारी घायल हुए थे। इसके बावजूद, आरोपी ने सभी निर्देशों की अवहेलना करते हुए दोबारा निर्माण कर लिया। विभाग ने कई बार नोटिस जारी कर निर्माण गतिविधियों को रोकने और अवैध ढांचे को हटाने के निर्देश दिए, लेकिन आरोपी ने चेतावनियों को नजरअंदाज कर निर्माण जारी रखा। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद राजस्व विभाग ने अभियान चलाया और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें